न्यूज डेस्क: रेलवे ने सोमवार को कुछ ट्रेने चलाने के जानकारी दी हैं। जो लोग ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं वो टिकट बुक कर सकते हैं। खबर के मुताबिक टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो रही हैं। आप फटाफट टिकट बुक कर यात्रा का आनंद लें।
रेलवे ने दी जानकारी - इन ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू।
1 .गाड़ी नंबर 02019/02020 हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल (वाया डानकुनी) हावड़ा से सुबह 6:05 बजे खुलेगी. यही ट्रेन रांची से दोपहर 1:45 बजे खुलेगी। आपको बता दें की यह ट्रेन सोमवार से शनिवार तक चलेगी। सिर्फ रविवार को नहीं चलेगी।
2 .गाड़ी संख्या 02773 शालीमार-सिकंदराबाद साप्ताहिक एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार की शाम को 4:05 बजे शालीमार स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:30 ब जे सिकंदराबाद पहुंच जायेगी।
3 .सिकंदराबाद से 02774 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 5:40 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 9:05 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों का परिचालन 15 अक्टूबर से शुरू हो जायेगा। वहीं इन ट्रेनों का टिकट आज यानी की 13 अक्टूबर से शुरू हो गया हैं। यात्रीगण टिकट बुक करा सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment