चीन और पाकिस्तान से ज्यादा घातक है भारत का परमाणु बम: रिपोर्ट

न्यूज डेस्क: अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा मात्रा में परमाणु बम हैं। भारत के पास इस वक्त 150 परमाणु हथियार हैं जबकि पाकिस्तान के पास 160, वहीं SIPRI के मुताबिक चीन के पास भारत से दोगुने 320 ऐटमी हथियार हैं। 

भारतीय डिफेंस सूत्रों के अनुसार, परमाणु हथियारों की गिनती से कुछ नहीं होता है। उन्होंने बताया कि भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों को उन्नत बना रहा है। भारत का परमाणु हथियार चीन और पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा प्रभावकारी, निश्चित और सेंकडों में हमला की मारक क्षमता वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों को अपग्रेड करता है। जिसके कारण भारत के ये हथियार ज्यादा खतरनाक और घातक हैं। भारत की मिसाइल टेक्नोलॉजी भी चीन और पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा बेहतर हैं।

भारत के पास लड़ाकू विमान मिराज-2000 और जगुआर को एटम बम गिराने की क्षमता से लैस किया जा चुका है। वहीं भारत का अग्नि-5 भी परमाणु हथियारों से लैस हैं। सबमरीन INS अरिहंत 2018 में भी भारतीय नौसेना में शामिल हो चुका है। इसे भी परमाणु हथियारों से लैस किया जा चूका हैं। इसलिए भारत को चीन और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से कोई टेंशन नहीं होने वाला हैं।

0 comments:

Post a Comment