न्यूज डेस्क: एसएससी ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें।
आवेदन की तिथि :
आपको बता दें की एसएससी ने यह नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया। साथ ही साथ आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2020 तक निर्धारित किया हैं। इससे पहले आप आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें।
योग्यता : एसएससी के ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन मुताबिक एसएससी ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और स्किल टेस्ट लिया जायेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क: एसएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.nic.in/

0 comments:
Post a Comment