2 दिसंबर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे दो दिसंबर से कई स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यात्रीगण इन ट्रेनों का पूरा डिटेल्स IRCTC की वेबसाइट पर देख सकते हैं और टिकट बुक करके यात्रा का आनंद के सकते हैं।

2 दिसंबर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

1 .ट्रेन संख्या 05005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।

2 .ट्रेन संख्या 05006 देहरादून-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक ट्रेन तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को देहरादून से चलेगी। 

3 .ट्रेन संख्या 05001 मुजफ्फपुर-देहरादून साप्ताहिक स्पेशल सात दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी। 

4 .ट्रेन संख्या 05023 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक दिसंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से चलेगी।

5 .ट्रेन संख्या 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक  गुरुवार को यशवंतपुर से चलेगी।

6 .ट्रेन संख्या 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पांच दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को देहरादून से चलेगी। 

0 comments:

Post a Comment