UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज, 1 जनवरी से लागू होगा नियम

न्यूज डेस्क: UPI पेमेंट के द्वारा पैसा ट्रांसफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप पेटीएम अमेजॉन, गूगल पे और पेफोन की सर्विस यूज करके पैसा ट्रांसफर करते हैं तो आपको  एक जनवरी से अतिरिक्त चार्ज देने पड़ सकते हैं। 

खबर के मुताबिक  नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 1 जनवरी 2021 से भारत में थर्ड पार्टी UPI पेमेंट यूजर्स के उपयोग पर 30 फीसदी का कैप लगाने का फैसला किया है। इस फैसले का सीधा असर देश के लाखों उपभोक्ता पर पड़ेगा।

बता दें की देश में पेटीएम, अमेजॉन, गूगल पे और पेफोन की सर्विस यूज करने वाले कई उपभोक्ता हैं। हालांकि अभी तक अमेजॉन, गूगल पे और पेफोन कंपनी ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया हैं।लेकिन उम्मीद की जा रही हैं की कंपनी इसपर कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। 

मिली  जानकारी के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यह फैसला यूपीआई पेमेंट सिस्टम में भविष्य में थर्ड पार्टी के एकाधिकार को रोकने के लिए किया है। ताकि अपने यूजर्स को सस्ता सेवा दिया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment