खबर के मुताबिक महिला विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए नीतीश सरकार की ओर से हर साल लड़कियों को आर्थिक मदद के लिए ये धनराशि दी जाती हैं। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
किसे मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उस लड़की को मिलेगा जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ उसे बिहार का स्थाई निवासी भी होना चाहिए।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन करने के लिए आपके पास शैक्षणिक प्रमाणपत्र, शैक्षणिक कोर्स की रसीद, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन : आप edudbt.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस वेबसाइट पर जा कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

0 comments:
Post a Comment