मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में इस बार मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए एक साथ चुनाव कराये जाएंगे। यहां के लोगों को एक साथ इन सभी पदों के लिए मतदान करना होगा।
बता दें की इस बार बिहार में EVM मशीन से पंचायत चुनाव कराया जायेगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने भी मंजूरी दे दी हैं। इससे पहले बिहार में पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के द्वारा कराया जाता था। लेकिन इस बार EVM से चुनाव होगा।
राज्य में 8387 ग्राम पंचायतों के मुखिया पदों के लिए, 8387 सरपंच पदों के लिए और 1,14,667 वार्ड सदस्य के लिए, 1,14,667 पंच के लिए, जबकि पंचायत समिति के लिए 11,491 और जिला परिषद सदस्य के लिए 1161 पदों पर चुनाव होंगे।

0 comments:
Post a Comment