बिहार सरकार का ऐलान, किसानों को 2 रुपए किलो मिलेगा बीज

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार राज्य के किसानों को 2 रुपये किलोग्राम गेहूं और पांच रुपये प्रति किलोग्राम अन्य फसल के बीज दे रही हैं। जिससे राज्य के किसानों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।

खबर के मुताबिक बीज के लिये 31 अगस्त तक जिन किसानों ने आवेदन किया था उन किसानों को बीज मिलना शुरू हो गया हैं। बता दें की सरकार ने ऐलान किया था की किसान घर बैठे भी बीज को मंगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन के दौरान विकल्प देना था।

जिन किसानों ने बीज की होम डिलेवरी के लिए आवेदन किये थे उन्हें फसल का बीज मिलना शुरू हो गया हैं। बिहार सरकार के इस कदम की पूरे देश में चर्चा हो रही हैं। साथ ही साथ बिहार के लोग नीतीश सरकार की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें की बिहार सरकार ने राज्यभर में 3 लाख 23 हजार 701 किसानों के बीच कुल 1 लाख 55 हजार 775 क्विंटल बीज वितरित किया हैं। इसमें 43 हजार 175 किसानों के घर पर होम डिलेवरी के द्वारा 21 हजार 695 क्विंटल बीज पहुंचाया गया हैं। इससे राज्य के किसान काफी खुश महसूस कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment