बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने में हो रही धांधली, रहें सावधान?

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग प्रतिदिन जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की जमीन रजिस्ट्री के दौरान यहां तेजी के साथ धांधली हो रही हैं। इस धांधली को रोकने के लिए बिहार सरकार ने कारवाई के आदेश दिए हैं तथा ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने को कहा गया हैं। 

खबर के मुताबिक बिहार में जमीन के खरीदार 500-1000 रुपये दे कर फेक ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। इन लोगों पर सरकार ने सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ ऐसे लोगों पर तुरंत कारवाई करने को कहा गया हैं। 

दरअसल बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए विभाग की तरफ से समय और तिथि दी जाती हैं। लेकिन फेक ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के कारण आवेदक रजिस्ट्री के लिए निर्धारित तिथि व समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। इससे सरकार को भी नुकसान हो रहा हैं।

फेक ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट से रजिस्ट्री प्रभावित हो रही हैं। इससे आम लोगों को भी परेशानी और नुकसान हो रहा हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने सख्त आदेश जारी किया हैं तथा ऐसा करने वालों पर तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment