खबर के मुताबिक कैबिनेट की हुई बैठक में कुल 205 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई। इतना ही नहीं इस बैठक में न्यायालय के लिए विभिन्न कोटि के 128 अराजपत्रित कर्मियों के पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई। इन पदों को जल्द से जल्द भरा जायेगा।
बता दें की बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधीन आईटी मैनेजर के पदों पर भर्ती की भी मंजूरी दी गई हैं। साथ ही साथ भवन निर्माण विभाग में कुल 44 पद और डोभी थाना के ग्राम बहेरा में ओपी का सृजन और उसके संचालन के लिए कुल 32 पदों की स्वीकृति दी गई हैं।
जो युवा बिहार में नौकरी करना चाहते हैं वो इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें। साथ ही साथ रोजगार समाचार देखते रहें। क्यों की इन पदों पर भर्ती को लेकर कभी भी नोटिस जारी हो सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment