धर्म डेस्क: शास्त्रों के मुताबिक बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता हैं। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा करना शुभ साबित होता हैं। इससे इंसान के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और इंसान खुद को भाग्यशाली महसूस करता हैं।
बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, हो जाएंगे मालामाल।
1 .बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेश जी के मंदिर में उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। इससे धन की कमी दूर होगी और आप मालामाल हो जाएंगे।
2 .बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा तथा जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
3 .बुधवार के दिन घर में गणपति जी की स्थापना करना शुभ साबित होता हैं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता हैं।
4 .घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे इंसान को शुभ फल प्राप्त होता हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।
5 .बुधवार के दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता हैं। इससे दरिद्रता दूर होती हैं और इंसान को धन लाभ होता हैं।

0 comments:
Post a Comment