बिहार में 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, जारी हुआ गाइडलाइंस

न्यूज डेस्क: कोरोना के कारण बिहार में स्कूल-कॉलेज मार्च महीने से बंद थे। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए नीतीश सरकार ने 4 जनवरी से राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी हैं। इसको लेकर कुछ जरुरी गाइडलाइंस भी बनाये गए हैं। जिसका पालन सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

1 .बिहार सरकार ने कहा है की स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को सैनेटाइज करने के लिए एक टीम का गठन करना अनिवार्य होगा।

2 .संस्थनों को अनिवार्य रूप से साफ़-सफाई और सैनेटाइज करना होगा।

3 .नई गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूलों में एक सीट के बेंच-डेस्क को लगाना होगा।

4 .स्कूल-कॉलेज और कोचिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

5 .सरकारी आदेश के मुताबिक छात्रों को स्कूलों में आने से पहले माता-पिता या अभिभावक की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

6 .हॉस्टल में जरूरी कर्मचारियों के अलावा दूसरों की एंट्री बैन।

7 .हॉस्टल में आने से पहले छात्रों की स्वास्थ्य जांच करना अनिवार्य होगा। फिर उन्हें अनुमति दी जाएगी।

8 .स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थनों को कोरोना के सभी गाइडलाइंस का अनिवार्य रूप से पहल करना होगा।

0 comments:

Post a Comment