खबर के मुताबिक बिहार पुलिस ने परिवहन विभाग से 500 चालकों के लाइसेंस को रद्द करने को कहा हैं। क्यों की ये गाड़ी चालकों ने यातायात के नियमों का उलंघन किया हैं। ऐसा पहली बार हैं की बिहार में यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर एक साथ बड़ी कारवाई की जा रही हैं।
बता दें की जिन चालकों पर ये कारवाई की जा रही हैं। उसमे 22 वाहन चालक ऐसे हैं जिन्होंने लालबत्ती को जंप किया। और कुछ वाहन चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहे थे। तो वहीं 333 चालक ऐसे हैं जिनकी लापरवाही से गंभीर दुर्घटनाएं हुईं।
इतना ही नहीं 104 वाहन चालकों पर ओवर स्पीडिंग के चलते कारवाई की गई हैं तो वहीं 27 वाहन चालकों को नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर कारवाई हुई हैं। अगर आप भी बिहार में गाड़ी चलाते हैं तो यातायात के नियमों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment