खबर के मुताबिक इसको लेकर शीर्ष विभागीय अफसर उच्चस्तरीय मंथन कर रहे हैं। बहुत जल्द इसको लेकर सूचना जारी किया जायेगा और बिहार में नियोजित शिक्षको को हेडमास्टर बनाया जायेगा। आपको बता दें की कुछ दिन पहले नियोजित शिक्षको के लिए जारी नई नियामवली में सरकार ने इसका प्रवधान किया गया था।
बता दें की शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष एक विभागीय उच्च समिति अपनी रिपोट सौपेंगी। इसके बाद राज्य में हेडमास्टर के जितने भी पद खाली हैं उन सभी पदों को भरा जायेगा। इन पदों पर नियोजित शिक्षको भी अप्लाई कर सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस संदर्भ में निर्णय लेने के लिए सचिवालय में उच्चाधिकारियों की विशेष मीटिंग बुलायी है। इस मीटिंग में यह फैसला लिया जा सकता हैं। बता दें की बिहार के 22 हजार स्कूलों में हेडमास्टर के सीट खाली हैं।

0 comments:
Post a Comment