मीडिया में आ रही खबर के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन इसी महीने के अंत में बढ़ सकता हैं। मोदी सरकार कैबिनेट की बैठक में वेतन बढ़ाने का निर्णय ले सकती हैं। बता दें की भारतीय रेलवे के अराजपत्रित चिकित्सा कर्मचारियों का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ाया जा सकता हैं।
इन कर्मचारियों के वेतन में 21000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। साथ ही साथ इन कर्मचारियों के एचआरए, डीए और टीए में भी बढोतरी होगी। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं तथा इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती हैं।
मोदी सरकार लैब स्टाफ, स्टाफ नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, आहार विशेषज्ञ जैसे कई पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर सकती हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से बहुत जल्द कोई सूचना जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment