धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता हैं। इस दिन भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जो उपाय अगर आप बुधवार के दिन करते हैं तो इससे नौकरी और धन से संबंधी परेशानी दूर हो सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार के दिन भगवान गणेश के 12 नामों का उच्चारण करें इससे धन और नौकरी से संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।
भगवान गणेश के 12 नाम : लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन।
शास्त्रों के मुताबिक बुधवार के दिन गणपति मंत्रों के जाप से भी धन और नौकरी की परेशानी दूर होती हैं तथा इंसान के जीवन में खुशहाली आती हैं।
गणपति मंत्र : 'ओम गं गणपतये नमः'
अगर आप प्रतेक बुधवार के दिन ये उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी तथा जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी।

0 comments:
Post a Comment