एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के करीब 20 जिलों में पहले चरण का जमीन सर्वे शुरू हो गया हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक इस सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया हैं। ताकि जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी को दूर किया जा सके।
अब इनके नाम पर बनेगा खतियान।
बिहार सरकार ने आदेश दिया हैं की इस जमीन सर्वे के दौरान राज्य में सभी व्यक्ति का नया खतियान बनाया जाएगा। यह खतियान जमीन के जीवित रैयत के नाम से बनेगा और जमीन की खरीद बिक्री करने पर ये खतियान लगातार अपडेट होता रहेगा।
आपको बता दें की बिहार विशेष, सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली 2012 के तहत सर्वे किया जा रहा है। .इस सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में अमीन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों, कानूनगो, लिपिकों को तैनात किया गया हैं। सरकार इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा हैं।
किन जिलों में हो रहा पहले चरण का सर्वे :
सुपौल, अररिया, अरवल ,पूर्णिया, बांका, शेखपुरा, कटिहार, किशनगंज, नालंदा, जहानाबाद, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, जमुई, शिवहर, सहरसा, सीतामढ़ी, चंपारण, बेगूसराय और मधेपुरा।

0 comments:
Post a Comment