झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स?

न्यूज डेस्क: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी कर सकता हैं। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के मुताबिक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग राज्य के पांचों विश्वविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के खाली पड़े पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती के तहत रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय और कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी पद भरे जाएंगे।

जो लोग झारखंड में नौकरी करना चाहते हैं वो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इन पदों पर भर्ती को लेकर जेएसएससी की ओर से बहुत जल्द नोटिस जारी किया जायेगा।

आपको बता दें की बहुत दिनों के बाद झारखंड के विश्वविद्यालय में तृतीय श्रेणी के खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तलाश कुल 1000 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर पूरी डिटेल्स नोटिस में जारी की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment