भारत की बढ़ती ताकत पर दुनिया फिदा, चीन और पाकिस्तान परेशान

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में भारत की बढ़ती ताकत पर दुनिया फिदा हैं तो वहीं चीन और पाकिस्तान की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। इस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के इस दौर में भारत ने पूरी दुनिया को मदद दे कर एक विश्व लीडर की भूमिका निभाया हैं।

भारत के इस काम से दुनिया के कई देशों का आकर्षण भारत की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नजदीकियां भी भारत के साथ बढ़ी हैं। तो वहीं इजराइल और वियतनाम के साथ भी रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।

आज के समय में चीन, पाकिस्तान और तुर्की को छोड़ दिया जाये तो लगभग सभी देशों का भारत से रिश्ते बेहतर हुए हैं। वहीं चीन की विस्तारवादी नीतियों को रोकने के लिए अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों ने भी भारत की जरुरत को महसूस किया हैं।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत एशिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा हैं। भारत की सैन्य ताकत के साथ साथ आर्थिक ताकत भी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इससे चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ती जा रही हैं और उसे रात-दिन चिंता सता रही हैं।

0 comments:

Post a Comment