यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, सीएम योगी ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही हैं। इसी तैयारी के बीच सोमवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी ने कई बड़े ऐलान किये हैं। साथ ही साथ राज्य में 28 नए नगर पंचायत बनाने का फैसला किया हैं।

खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 276 राजस्व ग्रामों को शामिल करते हुए 28 नई नगर पंचायतें बनाई गई हैं। इसे योगी कैबिनेट ने मज़बूरी भी दे दिया हैं। अब इन गांवो को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो गया हैं। इससे यहां के लोगों को अब नगर पंचायत का लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के नई नगर पंचायतें।

राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज अंबेडकरनगर, कैसरगंज बहराइच, कंचौसी कानपुर देहात, असोथर फतेहपुर, रामसनेहीघाट बाराबंकी, रतसड़कलां बलिया, कप्तानगंज, मुंडेरवा, गणेशपुर, नगर बाजार बस्ती, कलान शाहजहांपुर, खिरौनी सुचित्तागंज अयोध्या, अचलगंज उन्नाव, कुमारगंज अयोध्या, चौक महराजगंज, ढकवा प्रतापगढ़, चरवा कौशांबी, रामगंज प्रतापगढ़, महमूदपुरमाफी, मुरादाबाद, सूजाबाद वाराणसी, सैदनगली अमरोहा, जवां सिकंदरपुर व टप्पल अलीगढ़, मऊ चित्रकूट, बरौली अलीगढ़ और  रटौल बागपत, को नगर पंचायत बनाया गया है।

आपको बता दें की यूपी कैबिनेट की बैठक में ये नई नगर पंचायते बनाने का फैसला लिया गया हैं। बहुत जल्द पंचायत चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment