इन जिलों के लिए चेतावनी जारी।
मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सोनभद्र, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर और जौनपुर जिले में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में प्रचंड शीतलहर पड़ सकती हैं। लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। रात का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस से जा सकता हैं। ऐसे में लोगों को अपने घर में सावधान रहने की जरुरत हैं।
उत्तर प्रदेश में पड़ रहे प्रचंड शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी ने जगह-जगह अलाव जलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ गरीब लोगों में कंबल बाटने के आदेश जारी किये गए हैं। ताकि लोगों को ठंड की परेशानियों से बचाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment