कोरोना को लेकर सीएम योगी का नया फरमान, जारी हुआ दिशा निर्देश


न्यूज डेस्क: ब्रिटेन में कोरोना के नए वायरस आने से दुनिया में हड़कंप मच गया हैं तथा सभी देश की सरकार अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए सीएम योगी ने भी बड़ा फरमान जारी किया हैं। साथ ही साथ अधिकारियों को कई तरह के निर्देश भी दिए हैं।

खबर के मुताबिक सीएम योगी ने कहा है की जिन देशों में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, ऐसे देशों से यूपी में आने वाले लोगों की पहचान करें और 15 दिन में प्रदेश में आए लोगों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जाए। 

सीएम योगी ने इस सन्दर्भ में स्वास्थ्य विभाग से एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के भी निर्देश दिए है ताकि इन लोगों से संपर्क किया जा सके। साथ ही साथ उन्हें पृथकवास में भेजने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इनकी कोरोना जांच की जाये।

बता दें की सीएम योगी के आदेश के बाद राज्य के अधिकारी इन लोगों की तलाश में जुट गए हैं। ताकि जल्द से जल्द इनका पता लगाया जा सके और राज्य में कोरोना को फैलने से रोका जा सके। प्रत्येक ज़िले में स्थानीय प्रशासन इसको लेकर अलर्ट हो गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment