1 .CM योगी ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है की प्रदेश में उचित मूल्य पर बालू, मौरंग, गिट्टी आदि की आपूर्ति निरंतर होती रहनी चाहिए।
2 .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की जनता को भवन निर्माण कार्य में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
3 .सीएम योगी ने आदेश दिया है की प्रदेश में बालू, मौरंग एवं गिट्टी के मूल्य स्थिर होनी चाहिए। इसकी कीमत में वृद्धि नहीं होनी चाहिए।
4 .यूपी के नदी तल स्थित बालू-मौरंग के क्षेत्रों के अलावा भी प्रदेश में गैर कृषि निजी भूमि में बालू-मौरंग पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इससे राज्य के लोगों को कमी नहीं होगी।
5 .इस दौरान सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म रोशन जैकब ने अनुरोध किया की भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए खनन संवर्ग में स्वीकृत-रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की जाये।

0 comments:
Post a Comment