बिहार में अब घर बैठे निकालें जमीन का नया रशीद, ये है पूरा प्रोसेस

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। नीतीश सरकार ने जमीन से जुड़े कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। जिस पोर्टल के द्वारा आप जमीन का रशीद ऑनलाइन के द्वारा घर बैठे निकाल सकते हैं।

बिहार में अब घर बैठे निकालें जमीन का नया रशीद, ये है पूरा प्रोसेस।

1 . आपको राजस्व और भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा।

2 .इसके बाद आपको  bhulagan.bihar.gov.in पर जाना होगा।

3 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे सही तरीकों से भरना होगा।

4 .आपको जमीन के मालिक का नाम, जिला का नाम, अपनी पंचायत का नाम(हल्का का नाम), अपने प्लॉट नंबर,मौजा का नाम भरकर सबमिट करना होगा।

5 .इसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान पर क्लिक करना होगा।

6 .इसके बाद आप ऑनलाइन के द्वारा पेमेंट देना होगा।

7 .अब लगान रसीद लिखा हुआ आएगा। जिस पर क्लिक करके आप अपनी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment