जमीन के कागजात के साथ कराएं सर्वे, बिहार सरकार का आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 20 जिले में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। इसी बीच बिहार सरकार ने आदेश दिया है की लोग जमीन के सही कागजात के साथ ही जमीन का सर्वे कराएं।

राजस्व व भूमि सुधार विभाग व बिहार विशेष सर्वेक्षण एवम बंदोबस्त कार्यालय ने लोगों से अपील किया है की लोग जमीन का सर्वेक्षण करा लें, भू सर्वेक्षण के बाद जमीन का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। जिससे जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी।

सरकारी आदेश के मुताबिक जितने भी रैयत है वो अपनी जमीन का खतियान समेत अन्य कागजातों को लेकर अपनी जमीन का सर्वेक्षण करवा लें । इससे उनके जमीन का नया खतियान तैयार किया जायेगा। साथ ही साथ जमीन का नए सिरे से नक्शा बनेगा।

आपको बता दें की जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं ताकि लोग सही कागजात के साथ अपने जमीन का सर्वे कराये। इससे इन्हे काफी लाभ प्राप्त होगा और जमीन से जुड़ी सभी प्रकार का बाद-विवाद समाप्त हो जाएगा।

0 comments:

Post a Comment