यूपी में बीएड करने का अच्छा मौका, कॉलेजों में लें सकेंगे सीधे दाखिले

न्यूज डेस्क: अगर आप यूपी में बीएड करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की यूपी के कॉलेजों में बीएड को लेकर सीधे दाखिले शुरू होने वाले हैं। बीएड करने के इच्छुक युवा ऑनलाइन के द्वारा इस दाखिले में भाग ले सकते हैं।

दरअसल यूपी के बीएड कॉलेजों में दाखिले को लेकर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। जिसमे 9341 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इसके बाद भी राज्य के कॉलेजों में करीब 1,40,000 सीटें खाली रह गई। इसके बाद सीधे दाखिले को लेकर आदेश जारी कर दिया गया।

बता दें की यूपी के इन कॉलेजों में बीएड को लेकर सीधे दाखिले की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रदेश के बीएड काउंसलिंग पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। और इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने मुख्य काउन्सलिंग में भाग नहीं लिया था। अथवा मुख्य काउंसलिंग अथवा पूल काउंसलिंग में भाग लिया था, किन्तु उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हो सकी थी।

0 comments:

Post a Comment