खबर के मुताबिक बिहार के किसी भी जिले का व्यक्ति अपने घर के बंटवारे में मिली जमीन की रजिस्ट्री मात्र 100 रुपये में करा सकता हैं। इतना ही नहीं मात्र 50 रुपया के स्टांप पर ही जमीन का बंटवारा अवर निबंध्रन कार्यालय में कराया जा सकता है।
बता दें की कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर आदेश जारी कर दिया था। साथ ही साथ सभी निबंधन कार्यालयों को कहा था की वो पारिवारिक बंटवारे के जमीन की रजिस्ट्री 50 रुपया स्टांप और 50 रुपया फीस के साथ करें।
अगर किसी व्यक्ति के घर में परिवारिक बंटवारा हुआ हैं तो निबंधन कार्यालय जा कर अपने जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और उनके जमीन की रजिस्ट्री भी उनके नाम आसानी से हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment