पिता की संपत्ति में बेटियों के क्या हैं अधिकार, जानिए कानून?
1 .आपको बता दें की कानून के मुताबिक पिता की संपत्ति में बेटियों का उतना ही अधिकार प्राप्त होता हैं जितना एक बेटे का होता हैं।
2 .हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के मुताबिक लड़की चाहे कुंवारी हो या शादीशुदा वह पिता की संपत्ति में हिस्सेदार मानी जाएगी। वो पिता की संपत्ति में हिस्सा ले सकती हैं।
3 .कानून के मुताबिक एक बेटी पिता की संपत्ति में बंटवारे की मांग कर सकती है। साथ ही साथ बेटे के बराबर संपत्ति ले सकती हैं।
4 .हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत प्रॉपर्टी में बेटे और बेटियों के अधिकार अलग-अलग थे और शादी के बाद उन्हें पिता की संपत्ति में अधिकार प्राप्त नहीं होता था।
5 .लेकिन हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के संशोधन में ये बात कही गई की अब पिता की संपत्ति में बेटी को भी अधिकार मिलेगा। उसे पिता की संपत्ति का प्रबंधक भी बनाया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment