बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान, सभी अभ्यर्थियों को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से इंटर के एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया हैं। साथ ही साथ कुछ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को रोक दिया गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी अभ्यर्थियों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।

बिहार बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक वैसे अभ्यर्थियों जिन्होंने अभी तक परीक्षा शुल्क और पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया हैं बोर्ड ने उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया हैं। इन लोगों को छोड़कर और सभी लोगों का एडमिट कार्ड जारी किया गया हैं।

बता दें की बिहार बोर्ड ने  परीक्षा शुल्क और पंजीयन शुल्क नहीं जमा करने वाले अभ्यर्थियों को 25 जनवरी तक का समय दिया गया हैं। ये लोग अगर 25 जनवरी 2021 तक अपना शुल्क जमा कर देते हैं तब इनका एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।

इतना ही नहीं बिहार बोर्ड ने कहा है की जो छात्र सेंटअप परीक्षा अनुत्तीर्ण हुए या सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं उन्हें भी प्रवेश पत्र नहीं दिया जायेगा। बता दें की बिहार में एक फरवरी से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment