कोरोना वैक्सीन से साइड इफेक्ट हुआ तो मिलेगा मुआवजा

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो गया हैं। इसके लिए दो कंपनियों के टीकों को मंजूरी दी गई हैं। इसमें एक हैं डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। 

दरअसल इस वैक्सीन को लेकर डॉक्टर और वैज्ञानिक पूरी तरह से सेफ बता रहे हैं तो वहीं कुछ राजनितिक पार्टियां इस वैक्सीन पर सवाल भी उठा रही हैं। इसी बीच भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया हैं। 

भारत बायोटेक ने कहा है की अगर टीके से गंभीर साइड इफेक्ट होने की बात साबित होती है तो उसे मुआवजा बीबीआईएल द्वारा दिया जायेगा। साथ ही साथ सरकारी और अधिकृत केंद्रों और अस्पतालों में देखभाल भी दी जाएगी।

बता दें की भारत सरकार ने  भारत बायोटेक से फिलहाल 55 लाख खुराकें अभी खरीदी हैं। इसका टीकाकरण देशभर के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा हैं। शुक्रवार से केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण शुरू हो गई हैं। 

0 comments:

Post a Comment