खबर के मुताबिक बीएसएससी ने जिला, अनुमंडल और राज्य स्तरीय कार्यालयों से ग्रुप डी के खाली पड़े पदों की पूरी डिटेल्स मांगी हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं की यहां करीब 30 हजार पद खाली हैं। इन पदों को भरने को लेकर नोटिस जारी किया जा सकता हैं।
बीएसएससी के सचिव ओम प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया हैं की अभी तक 29 जिलों से अधियाचन मिल चूका हैं। बहुत जल्द और जिलों से अधियाचन मिल जायेगा। इसकी गणना चल रही हैं। इसके बाद इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
जो लोग बिहार में ग्रुप डी की नौकरी करना चाहते हैं वो बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इन पदों पर भर्ती को लेकर बीएसएससी की ओर से विज्ञापन जारी किया जायेगा। जिसमे भर्ती की पूरी डिटेल्स दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment