स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 24 घंटे में 11 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिससे राज्य में हड़कंप मच गया हैं। बिहार में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों को डरा रहा हैं तथा लोग डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।
बता दें की पटना AIIMS में सोमवार को 3 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई है। जिसमे कटिहार के आजम नगर के राकेश कुमार, फारबिसगंज अररिया बिहार के अजय कुमार सिंह , ज्योति कुंज केएमसी बोरिंग कैनाल रोड बुद्धा कॉलोनी की रहने वाली आशा कुमारी की मौत कोरोना संक्रमण से हुई।
वहीं पटना के PMCH में 5 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई हैं वहीं NMCH में भी 3 की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। इसतरह बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा हैं। इसलिए मास्क जरूर लगाए।

0 comments:
Post a Comment