बिहार में जमीन मालिकों के लिए अच्छी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले जमीन मालिकों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के जमीन संबंधी सारे दस्तावेज को डिजिटाइज्ड किया जाएगा। जिससे बिहार के जमीन मालिकों की परेशानी दूर हो जाएगी। इससे जमीन का कागज खराब होने की टेंशन नहीं रहेगी।

खबर के अनुसार राज्स्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सबसे पहले चकबंदी निदेशालय को अपने दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड एवं स्कैन कराने को कहा है। इन सभी कागजातों को डिजिटाइज्ड करके उसे वेबसाइट पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

बता दें की जमीन के सभी कागजात डिजिटाइज्ड होने के बाद जमीन मालिक कभी भी वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपने जमीन के कागजात को डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उनकी सभी परेशानी दूर हो जाएगी और जमीन कागजात के लिए ज्यादा भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी।

इन कागजातों को किया जायेगा डिजिटाइज्ड। 

बिहार में सर्वे खतियान, रिविजनल सर्वे खतियान, भूमि हदबंदी, वासगीत पर्चा, चकबन्दी खतियान, शुद्धि पत्र की मौजावार रक्षी पंजी, नामांतरण पंजी, नामांतरण अभिलेख, भूमि बंदोबस्त पंजी,सरकारी भूमि से संबंधित पंजी एवं अभिलेख को डिजिटाइज्ड किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment