बिहार जमीन सर्वे में भरें वंशावली प्रमाण पत्र, ये है पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। इस सर्वे में लोगों को अनिवार्य रूप से वंशावली प्रमाण पत्र भरना हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं। जिससे उन्हें वंशावली प्रमाण पत्र भरने में दिक्कत हो रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अगर आपकी जमीन आपके दादा, परदादा ये किसी ऐसे व्यक्ति के नाम हैं जो जीवित नहीं हैं। उन लोगों के जमीन का सर्वे करने के लिए आपको वंशावली प्रमाण पत्र जरूर बनाना होगा तभी आपके जमीन का सर्वे किया जायेगा।

बता दें की वंशावली प्रमाण पत्र में आपका नाम और आपके दादा परदादा के नाम को सही-सही भरना होगा। साथ ही साथ आपको इस बात की भी पुष्टि करनी होगी की आप सही में उन्हें वारिस हैं। इसके लिए आपको कोई प्रमाण पत्र देना होगा।

वंशावली प्रमाण पत्र भरते समय रैयत का नाम, पिता का नाम सही सही भरना होगा। आधार कार्ड नंबर पर मोबाइल नंबर सही-सही भरना होगा। जमीन की पूरी डिटेल्स भी सही-सही भरकर सर्वे अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके बाद जमीन का सर्वे होगा।

0 comments:

Post a Comment