पटना के इन 10 मोहल्लों में कोरोना बेकाबू, सरकार अलर्ट।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के बाद भी पटना में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में 2498 नये मरीज कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ हीं साथ कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं।
पटना के कंकड़बाग और पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इसके बाद पटना के फुलवारीशरीफ, रामकृष्णा नगर, शास्त्रीनगर और दानापुर इलाके में भी काफी मात्रा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं।
बता दें की पटना के पालीगंज, मोकामा, बाढ़, बिहटा, धनरूआ, मसौढ़ी, फतुआ, मनेर इलाकों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं ताकि कोरोना के फैलाव और चेन को तोड़ा जा सके।

0 comments:
Post a Comment