ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 13466 नए मामले सामने आये हैं। इससे यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,066 पर पहुंची गई हैं। साथ हीं साथ कोरोना के इस संक्रमण से लोगों की जान भी जा रही हैं।
पटना सहित 13 जिलों में कोरोना खतरनाक, रहें सावधान।
बता दें की पटना सहित बिहार के 13 जिलों में कोरोना की स्थिति सबसे खराब हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहना जरुरी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2410 मरीज पटना जिले में मिले हैं। जबकि बेगूसराय में 488 नए लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
वहीं बिहार के भागलपुर में 512, गया में 517, मुजफ्फरपुर में 630, नालन्दा में 548, मुंगेर में 603, वैशाली में 509, वेस्ट चम्पारण में 537, सीवान में 425, सारण में 509, पूर्णिया 459 और समस्तीपुर में 378 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस तरह से इन जिलों में कोरोना खतरनाक होता जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment