खबर के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बिहार सरकार को साढ़े तीन लाख डोज भेज दिया हैं। आज बिहार के सभी जिलों में इस डोज पहुंचाया जायेगा तथा कल से 18 साल से ऊपर और 45 साल के नीचे के लोगों को वैक्सीन दिया जा सकेंगे।
बता दें की पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी की बिहार में 18+ उम्र के लोगों को कोरोना का टिका कम लगाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार आज रात तक राज्य के सभी जिले में कोवीशील्ड की 3.5 लाख डोज पहुंच जाएगी।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन : जो लोग कोरोना वैक्सीन लगाना चाहते हैं उन्हें Co-Win पोर्टल या कोविन एप्लीकेशन पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिये कोड भेजा जायेगा। फिर आप कोरोना की वैक्सीन लगा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment