राजस्थान में 24 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी


न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया हैं। साथ ही साथ इस सन्दर्भ में दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

खबर के मुताबिक राजस्थान सरकार ने 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक यह लॉकडाउन  10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान ज़रूरी चीजों को छोड़कर सभी प्रकार की चीजें बंद रहेगी।

बता दें की राजस्थान सरकार ने साफ कह दिया है की यहां किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एव निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं मिलेगी। इसका पालन राज्य में रहने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी एवं सरकारी परिवहन के साधन जैसे- बस, जीप आदि का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसको लेकर सरकार ने गाइडलाईन भी जारी कर दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment