भारतीय सेना में नौकरी पाने का मौका, 4 जून है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: अगर आप भारतीय सेना में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल ब्रांच सहित कई पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता : भारतीय सेना के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक के बाद तीन वर्षीय एलएलबी डिग्री या 12वीं के बाद पांच वर्षीय एलएलबी डिग्री न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया होना चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मई की दोपहर 3 बजे से लेकर 4 जून 2021 की दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करें।

आयु सीमा : आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : भारतीय सेना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के द्वारा होगा।

0 comments:

Post a Comment