बिहार के 5 जिलों में रहना मुश्किल, कोरोना हुआ खतरनाक

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा हैं। इस संक्रमण से प्रतिदिन कई लोगों की मौत हो रही हैं। जिससे सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं तथा बिहार सरकार चिंतित नजर आ रही हैं। साथ ही साथ कोरोना को रोकने के लिए कई बड़े फैसले ले रही हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 948 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में 76 लोगों ने अपनी जान कोरोना वायरस के संक्रमण से गवाई हैं।

बिहार के 5 जिलों में रहना मुश्किल, कोरोना हुआ खतरनाक। 

1 .पटना में सबसे ज्यादा 2498 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

2 .नालंदा में 740 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

3 .बेगूसराय में 586 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

4 .पश्चिमी चंपारण में 578 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

5 .समस्तीपुर में 560 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। 

0 comments:

Post a Comment