बड़ी खबर: 6 माह के लिए टल सकता है बिहार पंचायत चुनाव

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण बिहार पंचायत चुनाव में देरी हो सकती हैं तथा पंचायत चुनाव को 6 माह के लिए टाला जा सकता हैं।

खबर के अनुसार 2016 में हुए आम पंचायत चुनाव का कार्यकाल 15 जून को पूरा हो रहा है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव को समय पर नहीं कराया जा सकता हैं। ऐसे में सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही हैं।

बता दें की बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग अध्यादेश लाने की तैयारी में जुट गया है। बहुत जल्द इसको लेकर कोई सूचना जारी किया जा सकता हैं तथा विकास योजनाओं की तकनीकी और प्रशासनि अधिकार बीडीओ, डीडीसी और डीएम को दिया जा सकता हैं।

पंचायत राज्य विभाग इस सन्दर्भ में अपनी तैयारी शुरू कर दिया हैं। मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों के अधिकार अधिकारियों को मिल जायेंगे। और पंचायत में चल रहा विकास कार्य अधिकारियों के देख रेख में संपन्न होंगे।

0 comments:

Post a Comment