बिहार में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द, आदेश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया हैं। राज्य के सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। साथ ही साथ इस सन्दर्भ में दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की राज्य में लॉकडाउन को सख्ती के साथ लागू करने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी को रद्द करने का फैसला किया हैं। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया हैं।

बता दें की पुलिस मुख्यालय का यह आदेश बिहार पुलिस के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और जवानों पर लागू होगा। इन्हे किसी प्रकार की कोई छुट्टी अगले आदेश तक नहीं मिलेगी। सिर्फ विशेष परिस्थिति में केस-टू-केस के आधार पर अवकाश स्वीकृत होगा।

बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना प्रशासन और पुलिस का काम है। इसी को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने ये आदेश जारी किया हैं तथा सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला लिया हैं। 

0 comments:

Post a Comment