बिहार में सस्ती सब्जियां बेच रही सरकार, ऑनलाइन करें ऑर्डर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने सस्ती ऑनलाइन सब्जी के लिए Tarkaari Mart Portal लॉन्च किया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर आप ऑनलाइन सब्जियां मंगा सकते हैं।

खबर के मुताबिक बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (वेजफेड) ने पटना वासियो को सब्जी खरीदने के लिए बेहतर विकल्प दिया है। पटना के लोग वेबसाइट पोर्टल पर जा कर सब्जी ऑडर कर सकते हैं। उन्हें सस्ते दामों पर सब्जी मिलेगी।

बता दें की कोरोना महामारी के इस दौर में बाजार में भीड़ पर जाने से बचने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं। इसका लाभ वर्तमान समय में बिहार के पटना और मोतिहारी में ही उपलब्ध है। यहां के लोग ऑनलाइन सब्जी ऑडर कर सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार ऑनलाइन सब्जी पोर्टल से सब्जी खरीदने पर आपको बाजार से 15 फीसद तक कम दाम पर ताज़ी और फ्रेस सब्जी मिल जाएगी। आप फटाफट आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर सब्जी ऑडर करें।

आधिकारिक वेबसाइट : http://tarkaarimart.in/

0 comments:

Post a Comment