हालांकि बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना संक्रमण के फैलाव में कमी देखने को मिल रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आज बिहार में 11,259 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई हैं। इससे पहले शनिवार को 12948 मामले सामने आए थे।
आज पटना सहित चार जिलों में कोरोना विस्फोट, मचा हड़कंप।
पटना में सर्वाधिक 1646 नए संक्रमित मिले।
औरंगाबाद में 592 नए संक्रमित मरीज मिले।
बेगूसराय में 565 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
समस्तीपुर में 574 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।
बता दें की पिछले 24 घंटे में बिहार के पटना, औरंगाबाद, बेगूसराय और समस्तीपुर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे इन जिलों में हड़कंप मच गया हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

0 comments:
Post a Comment