दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, जानें टाइमटेबल

न्यूज डेस्क: दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई जानें की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट की सेवा शुरू होने जा रही हैं। यात्रीगण टिकट बुक कर सकते हैं।

खबर के मुताबिक कोरोना महामारी के दौर में दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट की सेवा उत्तर बिहार में रहने वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। लोग यहां से बेंगलुरु और मुंबई के लिए हवाई सफर कर सकेंगे।

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, जानें टाइमटेबल?

1 .बेंगलुरु की नई फ्लाइट (SG693) सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु से उड़कर दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यही फ्लाइट दरभंगा से 12:45 बजे उड़कर दोपहर बाद 3:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 

2 .मुंबई की नई फ्लाइट (SG115) मुंबई से दोपहर बाद 1:30 बजे उड़कर 3:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यहीं फ्लाइट शाम को दरभंगा से 4:20 बजे उड़कर 7:15 बजे मुंबई पहुंचेगी।

अगर आप इस फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फ्लाइट की पूरी डिटेल्स प्राप्त करें। साथ ही साथ आप अपने सुविधा अनुसार फ्लाइट का टिकट बुक करें और हवाई सफर का आनंद उठाये। 

0 comments:

Post a Comment