पटना के इन इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पटना में काफी मात्रा में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। साथ ही साथ इस वायरस से लोगों की जान भी जा रही है और लोग डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना जिले में कुल 2498 नए काेराेना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं पटना में 1628 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब यहां एक्टिव मरीजाें की संख्या 17495 हाे गई है। इस तरह से पटना में कोरोना का फैलाव हो रहा हैं।

आपको बता दें की पटना के पटना सदर प्रखंड में सबसे ज्यादा 12207 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। वहीं फुलवारीशरीफ में 922 एक्टिव कोरोना मरीज मौजूद हैं। जबकि पटना के दानापुर इलाकों में 868 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इसतरह से पटना का ये इलाका रेड जोन में हैं।

पटना के इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सबसे ज्यादा ज़रूरत हैं। लोग घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए तथा कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करें ताकि कोरोना के हो रहे फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment