बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कमजोर पड़ा कोरोना वायरस

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस की रफ़्तार तेजी के साथ बढ़ रही थी। इस वायरस पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया हैं। इस लॉकडाउन के लगते ही राज्य में कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगा हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,259 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शनिवार को 12948 मामले सामने आए थे।  इसतरह से बिहार में कोरोना का प्रभाव कम होने लगा हैं जो बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं।

इतना ही नहीं बिहार के पटना जिले में भी पहले के मुकाबले संक्रमण की रफ़्तार कम देखि जा रही हैं। पटना में रविवार को 1646 नए संक्रमित मिले जो पहले के मुकाबले काफी कम हैं। ये बिहार के साथ साथ पटना के लोगों के लिए भी अच्छी खबर हैं। 

वहीं रविवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में 592, बेगूसराय जिले में 565 और समस्तीपुर जिले में 574 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। जबकि अन्य जिलों में भी पहले के मुकाबले कोरोना की रफ़्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा हैं 

0 comments:

Post a Comment