बिहार में आंधी तूफान आने की संभावना, अलर्ट हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज कुछ घंटे में पूरे उत्तर बिहार में आंधी तूफान आने की संभावना नजर आ रही हैं। इसको लेकर पटना मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण जिले के आस पास स्क्वॉल लाइन बन गई है। जिसके कारण इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकती हैं और हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग ने सुचना जारी करते हुए कहा है की बिहार के वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर के कुछ हिस्सों में भी आंधी तूफान का असर दिखाई दे सकता हैं। इससे राज्य के इन जिलों में यातायात व ब‍िजली सप्‍लाई प्रभावित हो सकती हैं।

बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें तथा आंधी तूफान के दौरान किसी भी तरह के यात्रा करने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक आंधी तूफान आने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment