बिहार में मुखिया के छीन जाएंगे अधिकार, तैयारी में सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव में देरी हो रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में अगले महीने मुखिया का अधिकार छीन लिया जायेगा। इसको लेकर सरकार तैयारी कर रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 15 जून को मुखिया का कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव नहीं होने पर सरकार एक अध्यादेश लाने की तैयारी में हैं। इस अध्यादेश के द्वारा सरकार मुखिया से अधिकार लेकर अधिकारियों को अधिकार देगी।

बता दें की पंचायती राज्य विभाग मुखिया सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार छिन लेगी और  बीडीओ, डीडीसी और डीएम को पंचायत का अधिकार सौपेगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द नोटिश जारी किया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार में तेजी के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सकता है। इसलिए सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही हैं। इससे मुखिया का अधिकार 15 जून के बाद समाप्त हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment