ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्य की ग्राम पंचायतों में कार्यरत सभी वार्ड सदस्यों एवं प्रबंधन समितियों को आदेश जारी करते हुए कहा है की दूसरे राज्यों से कोई व्यक्ति गांव में आते हैं तो इसकी सूचना तुरंत बीडीओ तथा वहां के चिकित्सा पदाधिकारी को दें।
वहीं वार्ड में मौजूद 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया हैं। साथ ही साथ घर-घर जाकर संक्रमितों की खोज करने तथा प्रशासन को सहयोग करने को भी कहा गया हैं।
बता दें की पिछले कुछ दिनों से बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिससे सरकार चिंतित नजर आ रही हैं तथा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment